छतरपुर: ग्राम केड़ी में चोरों ने शादी वाले घर को बनाया निशाना, नगदी और जेवरात चुरा ले गए
ओरछा रोड थाना क्षेत्र के ग्राम केड़ी में लज्जू श्रीवास के यहां उनके बेटे की शादी थी और मंडप वाले दिन चोरों के द्वारा देर रात घर के पीछे की दीवार तोड़कर सोने चांदी की जेबरात और नगदी उड़ा दिए गए हैं। मामले की जानकारी लोगों को आज 18 अप्रैल सुबह 9:00 बजे लगी मौके पर ओरछा रोड पुलिस और डॉग स्क्वायड की टीम पहुंची,कार्रवाई की जा रही है।