Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
image
image

मंडला की सब्जी मंडी में आज अल्ट्रा क्लीन सर्विसेज टीम द्वारा विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। दुकानदारों को डस्टबिन रखने और सड़कों पर कचरा न फेंकने के लिए प्रेरित किया गया। आइए मिलकर मंडला को स्वच्छ बनाएं! Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh #mandla Department of Urban Development & Housing MP #SwachhBharat #Mandla #cleanmandla #स्वच्छ_सब्जी_मंडी #स्वच्छ_मंडला

32 views | Mandla, Madhya Pradesh | Jul 11, 2026

MORE NEWS

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर व्यापारियों की बैठक आयोजित

 नगर पालिका परिषद मंडला द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से शुक्रवार को नगर पालिका परिसर स्थित टाउनहॉल में व्यापारी संघ समिति के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, उपाध्यक्ष श्री अविनेश कछवाहा, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) मंडला, पार्षद श्री विनय बरखानी सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे। 
 नगर पालिका अध्यक्ष श्री कछवाहा ने व्यापारियों से अपने-अपने व्यावसायिक क्षेत्रों में डस्टबिन रखने, सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी नहीं फैलाने तथा बाजार आने वाले ग्राहकों को भी कपड़े के थैलों के उपयोग के लिए प्रेरित करने का आग्रह किया। बैठक में बताया गया कि शुक्रवार को चलाए गए विशेष सफाई अभियान के दौरान लगभग 8 से 9 टन प्लास्टिक, पॉलीथीन एवं ठोस अपशिष्ट एकत्रित किया गया। 
 बैठक में स्वच्छता नोडल अधिकारी रुखसार अली ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 की गाइडलाइन की विस्तार से जानकारी देते हुए व्यापारियों से अपील की कि वे अपने प्रतिष्ठानों से प्रतिदिन निकलने वाले कचरे को पृथक कर नगर पालिका के कचरा संग्रहण वाहनों में ही दें तथा प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक एवं पॉलीथीन का उपयोग पूरी तरह बंद करें।
 नगर पालिका द्वारा शहर में जागरूकता अभियान के साथ-साथ संकेतात्मक चालानी कार्रवाई भी की जा रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि भविष्य में नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में उपस्थित व्यापारियों से नगर को स्वच्छ, सुंदर और प्लास्टिक मुक्त बनाने में सक्रिय सहयोग देने का आह्वान किया गया।
Jansampark Madhya Pradesh 
CM Madhya Pradesh 
#mandla
Department of Urban Development & Housing MP

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर व्यापारियों की बैठक आयोजित नगर पालिका परिषद मंडला द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से शुक्रवार को नगर पालिका परिसर स्थित टाउनहॉल में व्यापारी संघ समिति के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, उपाध्यक्ष श्री अविनेश कछवाहा, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) मंडला, पार्षद श्री विनय बरखानी सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे। नगर पालिका अध्यक्ष श्री कछवाहा ने व्यापारियों से अपने-अपने व्यावसायिक क्षेत्रों में डस्टबिन रखने, सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी नहीं फैलाने तथा बाजार आने वाले ग्राहकों को भी कपड़े के थैलों के उपयोग के लिए प्रेरित करने का आग्रह किया। बैठक में बताया गया कि शुक्रवार को चलाए गए विशेष सफाई अभियान के दौरान लगभग 8 से 9 टन प्लास्टिक, पॉलीथीन एवं ठोस अपशिष्ट एकत्रित किया गया। बैठक में स्वच्छता नोडल अधिकारी रुखसार अली ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 की गाइडलाइन की विस्तार से जानकारी देते हुए व्यापारियों से अपील की कि वे अपने प्रतिष्ठानों से प्रतिदिन निकलने वाले कचरे को पृथक कर नगर पालिका के कचरा संग्रहण वाहनों में ही दें तथा प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक एवं पॉलीथीन का उपयोग पूरी तरह बंद करें। नगर पालिका द्वारा शहर में जागरूकता अभियान के साथ-साथ संकेतात्मक चालानी कार्रवाई भी की जा रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि भविष्य में नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में उपस्थित व्यापारियों से नगर को स्वच्छ, सुंदर और प्लास्टिक मुक्त बनाने में सक्रिय सहयोग देने का आह्वान किया गया। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh #mandla Department of Urban Development & Housing MP

Mandla, Madhya Pradesh | Jul 11, 2026