हाथरस: गांव सीधामई के पास बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने से एक युवक हुआ घायल, कराया गया जिला अस्पताल में भर्ती उपचार जारी
कोतवाली हसायन क्षेत्र के गांव सीधामई के पास बीती रात बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साइन पर भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक को घायल हालत में जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजनों ने 108 एंबुलेंस की मदद से युवक को जिला अस्पताल के इमरजेंसी में भर्ती कराया है।