हाथरस: गांव नगला कुंवरजी में सड़क ना बनने के कारण लोगों ने चुनाव का किया बहिष्कार, नायब तहसीलदार समझाने के लिए पहुंचे
हाथरस गेट थाना क्षेत्र के गांव नगला कुंवर जी में सड़क न बनने के कारण लोगों ने छत पर बैनर लगाकर चुनाव का बहिष्कार किया है। जैसे ही चुनाव बहिष्कार की सूचना हाथरस के जिला प्रशासन को मिली तो मौके पर नायब तहसीलदार सदर ने लोगों को समझाने का प्रयास किया है। लेकिन ग्रामीण पूरे तरीके से अपनी मांग पर अड़े रहे और चुनाव बहिष्कार की पूरे तरीके से ऐलान कर दिया है।