हाथरस: कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से फार्मासिस्ट ने शादी का झांसा देकर बनाए शारीरिक संबंध
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से फार्मासिस्ट ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बना लिए और कई बार गर्भपात भी कर दिया । युवती ने फार्मासिस्ट से शादी की बात की तो फार्मासिस्ट ने गला दबाकर मारने का प्रयास किया। पीड़ित युवती ने फार्मासिस्ट पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए कोतवाली हाथरस जंक्शन पहुंचकर पुलिस से शिकायत की है।