हाथरस: मोहल्ला खंदारी गढ़ी में चुनाव में वोट डालने का दबाब बनाने को लेकर युवक ने वृद्ध व्यक्ति से की मारपीट
हाथरस गेट थाना क्षेत्र के मोहल्ला खंदारी गढ़ी में आज दिन शनिवार को चुनाव में वोट डालने की मना करने को लेकर दो पक्षों में जमकर गाली गलौज के साथ मारपीट हो गई। मारपीट में वृद्ध छोटे लाल नाम का घायल हो गया। परिजनों द्वारा थाने में हुई शिकायत के आधार पर पुलिस ने घायल का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया है।