अजमेर: गणतंत्र दिवस को लेकर अजमेर में चल रही ए श्रेणी की नाकाबंदी, एसपी ने कहा- आज के दिन बढ़ाई गई है गश्त
Ajmer, Ajmer | Jan 25, 2024 अजमेर जिले में 26 जनवरी के दिन गणतंत्र दिवस को लेकर अजमेर पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों में ए श्रेणी की नाकाबंदी की जा रही है। मामले की जानकारी देते हुए अजमेर जिला पुलिस अधीक्षक चुनाराम जाट ने बताया कि कल 26 जनवरी है, इसे लेकर अजमेर में पुलिस अलर्ट मोड पर है और थाना क्षेत्रों में ए श्रेणी की नाकाबंदी की जा रही है। साथ ही आज से गश्त भी बढ़ा दी गई है।