अजमेर: गणतंत्र दिवस को लेकर रेलवे स्टेशन पर हुई चेकिंग, जीआरपी व आरपीएफ टीम ने सीआईडी टीम के साथ ली तलाशी
Ajmer, Ajmer | Jan 25, 2024 गुरुवार को अजमेर के रेलवे स्टेशन पर 26 जनवरी गणतंत्र दिवस को लेकर चेकिंग अभियान चलाया गया। रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ के साथ सीआईडी की टीम ने डॉग स्क्वायड व मेटल डिटेक्टर के जरिए रेलवे स्टेशन की चप्पे-चप्पे पर चेकिंग की और साथ ही संदिग्ध वस्तु देखने पर संबंधित पुलिस को सूचना देने के लिए समझाइश की गई।