हजारीबाग पुलिस ने डीजीएम कुमार गौरव हत्याकांड में रेकी करने वाले अपराधी जगन्नाथ मुंडा को उरीमारी से गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से देशी पिस्तौल, मैगजीन व कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में उसने हत्या से पहले रेकी की बात स्वीकार की। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।