जोकीहाट: अररिया में पूर्व सांसद सरफराज आलम ने विभिन्न पंचायतों से पहुंचे ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत हुए
Jokihat, Araria | Jan 17, 2025 शुक्रवार को दिन के 11 बजे अररिया के पूर्व सांसद सरफराज आलम के निज आवास में आमजनों की समस्याओं का समाधान हेतू जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान जोकीहाट विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों के ग्रामीण अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे और पूर्व सांसद से समस्या के निदान की गुहार लगाई। कई ग्रामीण सिंचाई और सड़क की समस्या लेकर पहुंचे थे।