जोकीहाट: कलकली गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, तीन लोग हुए घायल
Jokihat, Araria | Jan 14, 2025 जोकीहाट विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कलकली गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में एक पक्ष के तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिसे स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से सदर अस्पताल अररिया में भर्ती कराया गया है। जहां चिकित्सकों के देखरेख में जख्मियों का इलाज किया जा रहा है।