जोकीहाट: जोकीहाट में नकली खाद का निर्माण कर रहे 10 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया, गोदाम को किया सील
Jokihat, Araria | Jan 15, 2025 जोकीहाट थाना पुलिस ने नगर पंचायत जोकीहाट के मुरलिया टोला के समीप अवैध रूप से खाद निर्माण कर रहे एक गोदाम को सील कर दिया।इसके साथ 10 मजदूर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में नकली मिलावटी उर्वरक व कीटनाशक रसायन, बोरी, सिलाई मशीन ,खाली डीएपी पोटाश की बोरी और नमक बरामद किया गया है।