जोकीहाट: बौरिया गांव में शराब अनलोड करते समय 58 लीटर नेपाली शराब व वाहन जब्त
Jokihat, Araria | Jan 16, 2025 जोकीहाट थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सिमरिया पंचायत के बौरिया गांव से शराब के धंधेबाज खुर्शीद के घर में अनलोड कर हो रहे 58 लीटर नेपाली शराब बरामद किया गया है।इसके साथ ही पुलिस ने एक कार को जब्त कर लिया है।जबकि पुलिस की भनक लगते ही खुर्शीद घर से भागने में सफल रहा।इस अभियान में प्रशिक्षु दारोगा आकाश कुमार व सअनि विनय सहनी सहित पुलिस बल शामिल थे।