जोकीहाट: उच्च विद्यालय भुना से चोरी हुआ कंप्यूटर सहित अन्य सामान पंचायत भवन से बरामद
Jokihat, Araria | Jan 15, 2025 जोकीहाट प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत भुना उच्च विद्यालय से बीते कुछ दिन पहले 7 कंप्यूटर सहित अन्य सामान चोरी कर ली गई थी। जिसको लेकर प्रधानाध्यापक अखलाक अहमद ने महलगांव थाना में आवेदन देकर अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बुधवार को दोपहर 12 बजे भुना पंचायत भवन का स्टाफ रूम का गेट खोला तो देखा कंप्यूटर सहित अन्य रखा हुआ था।