कोंडागांव: लोकसभा चुनाव में प्रत्याशियों के चुनावी खर्च पर निगरानी रहेगी, निगरानी समितियों को कलेक्ट्रेट में दिया गया प्रशिक्षण
लोकसभा निर्वाचन 2024 के दौरान प्रत्याशियों के चुनावी खर्च की निगरानी के लिए गठित समितियों को रविवार 17 मार्च को जिला कार्यालय में प्रशिक्षण दिया गया। कलेक्टर ने निर्वाचन के दौरान शराब के खपत पर नजर रखने के साथ ही अवैध शराब के परिवहन और बिक्री पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।