कोंडागांव: मरम्मती कार्य को लेकर कोंडागांव जिले में 9 बजे से साढ़े 8 घंटे तक बिजली रही गुल, लोगों ने जताई नाराजगी
रविवार सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक 132 केवी मसोरा से कांकेर तक 132 केवी टावर में ट्रांसमिशन कंपनी के द्वारा आवश्यक सुधार कार्य किया जा रहा है, जिसके लिए संपूर्ण कोंडागांव जिले में विद्युत प्रवाह बंद कर दी गई थी। ऐसा पहली बार हुआ है कि जिले में एक साथ बिजली गुल की गई हो। वहीं डेढ़ घंटे अतिरिक्त समय लेने पर नगरवासियों ने विद्युत विभाग के विरुद्ध नाराजगी जाहिर की है।