बेतिया: जिला समाहर्ता के समक्ष अखिल भारतीय किसान महासभा के द्वारा दिया गया एक दिवसीय धरना
आज 17 फरवरी दोपहर 1 बजे बेतिया के जिला समाहर्ता के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया गया, अखिल भारतीय किसान महासभा के बैनर तले यह धरना दिया गया, बता दें कि दाखिल खारिज, परिमार्जन, आवास योजना में नाम जोड़ने सहित अन्य कार्यों में खुलेआम रिश्वत खोरी के खिलाफ यह धरना दिया गया, इस दौरान रिश्वत के संबंध में एक लिस्ट भी जारी की गई।