हरिद्वार: हरिद्वार कोतवाली पुलिस ने चमगादड़ टापू से एक सटोरिए को किया गिरफ्तार, 1110 रुपए की नगदी और सट्टा पर्चियां की बरामद
हरिद्वार कोतवाली पुलिस ने चमगादड़ टापू से देर रात एक सटोरिया को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 1110 रुपए की नगदी और कई सट्टा पर्चियां भी बरामद की। गिरफ्तार आरोपी मूलरूप से उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर का निवासी है। संबंधित धाराओं में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।