नकटी पंचायत के कंसरा एवं नकटी गांव में मासांत पर्व पर छऊ नृत्य सह मेला का आयोजन को लेकर बुधवार को ग्रामीणों की बैठक मुखिया मिथुन गागराई की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नकटी तथा कंसारा में काफी भव्य रूप से छऊ नृत्य सह मेला कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।