चित्तौड़गढ़ के चामटीखेड़ा स्थित द्वारकाधीश मंदिर में हुई चोरी की वारदात का कोतवाली थाना पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने मामले में काजल गाडरी उर्फ मनीषा (23) निवासी उचनार खुर्द को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त अल्टो कार जब्त की है। आरोपी ने साथियों के साथ 29-30 अप्रैल की रात मंदिर का ताला तोड़कर चांदी का सामान चोरी किया था।