परैया: लोदीपुर में आपसी विवाद के बीच हुए मारपीट की घटना को लेकर 2 महिला सहित 6 गिरफ्तार, न्यायालय में सभी को किया गया पेश
Paraiya, Gaya | Jun 13, 2026 परैया थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में आपसी विवाद के बीच दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। घटना में कई लोगों को गंभीर चोटें आई है। सूचना के बाद पहुंचे पुलिस अधिकारी और सुरक्षा बलों ने 2 महिला सहित कुल 6 लोगों को हिरासत में लिया है। SHO सुनीता कुमारी ने बताया कि गिरफ्तार महिला व पुरुष आरोपितों को शनिवार दोपहर न्यायालय में पेशी के बाद जेल भेज दिया गया है।