मलिहाबाद: रहीमाबाद में पिकअप डाला ने कार को मारी टक्कर तीन लोग गंभीर रूप से हुए घायल इलाज जारी
रहीमाबाद थाना अंतर्गत क्षेत्र में पिकअप डाला के द्वारा कर को टक्कर मार जाने का मामला सामने आया। इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिनका इलाज नजदीकी अस्पताल में चल रहा है। मामले को लेकर स्थानीय थाना पुलिस से शिकायत की गई है और पुलिस घटना को लेकर जांच पड़ताल में जुटी हुई है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों की नाराजगी भी सामने आ रही है।