मलिहाबाद: भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने अपने कार्यालय से सपा और कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा माफिया के नाम पर मांगे जा रहे वोट
भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी के द्वारा समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साधा गया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में माफिया के नाम पर वोट की अपील की जा रही है और चुनाव आयोग को इस तरह के मामलों का संज्ञान लेना चाहिए। इसी के साथ तमाम अन्य मुद्दों को लेकर भी उनके द्वारा समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा गया।