मलिहाबाद: दुबग्गा थाना अंतर्गत क्षेत्र में चोरों ने एक और घर को बनाया निशाना लाखों की नगदी और जेवरात पर किया हाथ साफ
दुबग्गा थाना अंतर्गत क्षेत्र में चोरों के द्वारा एक और घर को निशाना बनाए जाने का मामला सामने आया है। चोरों ने यहां लाखों की नगदी और जेवरात पर हाथ साफ किया और बड़े आराम से मौके से फरार हो गए। मामले को लेकर स्थानीय थाना पुलिस फोर्स से शिकायत की गई है और पुलिस घटना को लेकर जांच पड़ताल में जुटी हुई है। लगातार सामने आ रही चोरी की वारदातों से लोगों में दहशत है।