कन्नौज: जिले में हाइवे किनारे खड़े 16 बड़े वाहनों पर यातायात पुलिस ने की चालान की कार्रवाई
यातायात पुलिस कन्नौज ने रात्रि के समय हाईवे पर ढाबों के आसपास खतरनाक ढंग से खड़े वाहनों पर की गई कार्यवाही। ढाबा संचालकों को सख्त चेतावनी भी दी गई है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद के निर्देश पर यह अभियान जिले में हाइवे पर चलाया गया। यातायात पुलिस ने 16 बड़े वाहनों के चालान किए हैं।