कन्नौज: सिकंदरपुर में बलवा के 6 दोषियों को आजीवन कारावास की सजा, कोर्ट ने सुनाया फैसला
कन्नौज कोर्ट ने बलवा की घटना में शामिल 6 दोषियों पर सुनाया फैसला। सन 2003 में 3 भाइयों के साथ मारपीट और एक की हत्या मामले में दोष सिद्ध। एडीजे प्रथम इंद्रजीत ने सिकंदरपुर में हुई बलवा की घटना पर दंड आदेश जारी किया। 6 दोषियों को आजीवन कारावास की सजा के साथ सभी पर 63-63 हजार का जुर्माने का आदेश। यह जानकारी ब्रजेश शुक्ला शासकीय अधिवक्ता के द्वारा दी गई है।