कन्नौज: बजरिया शेखाना स्थित मंदिर परिसर में पालिका के निर्माण का विरोध, ईओ को कार्यालय में दिया गया ज्ञापन
कन्नौज के बजरिया शेखाना मोहल्ले में मौजूद महावीर मंदिर भूमि पर पालिका के निर्माण का विरोध किया गया है। निर्माण कार्य के विरोध में शुक्रवार को बीजेपी और मंदिर कमेटी से जुड़े लोगों ने ज्ञापन दिया। बीजेपी नगर अध्यक्ष शिवेंद्र की अगुवाई में बीजेपी कार्यकर्ता और मंदिर कमेटी के लोग पालिका पहुंचे और ईओ को ज्ञापन सौंपकर काम का विरोध किया।