कन्नौज: साइबर पुलिस ने 11 लाख कीमत के 55 फोन खोजे, एसपी ने पुलिस लाइन में स्वामियों को सौंपे
कन्नौज में पुलिस का फोन रिकवरी का अभियान जारी। कन्नौज की साइबर सेल ने 11 लाख कीमत के 55 फोन बरामद किए। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने फोन स्वामियों को बुलाकर दिए उनके खोए फोन। इस साल 65 लाख कीमत के 366 फोन रिकवर करने की जानकारी दी।