सवाई माधोपुर: कार्य सम्पादन के लिए प्रत्येक शनिवार को अवकाश के दिन भी आधे दिन खुलेगा कार्यालय:-उप पंजीयक मुकेश अग्रवाल
उप पंजीयक सवाई माधोपुर मुकेश अग्रवाल ने बताया कि कार्यालय महानिरीक्षक, पंजीयन एवं मुद्रक विभाग राजस्थान अजमेर के आदेशानुसार उप पंजीयक कार्यालय सवाई माधोपुर 31 मार्च 2024 तक कार्यालय संबंधी सभी कार्य सम्पादित करने के लिए प्रत्येक शनिवार को आधे दिवस मध्यान्ह पूर्व तक सामान्य कार्यदिवसों में भी खुला रहेगा।