पटना ग्रामीण: पटना में डिप्टी CM सम्राट चौधरी ने कहा- लालू यादव ने रेलवे की संपत्ति को बेचने का काम किया था
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने भाजपा पर रेलवे को बेचने का आरोप लगाया है।इसे लेकर बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार दोपहर 2:00 बजे मीडिया से बातचीत करते हुए कहा,लालू प्रसाद यादव ने रांची और पटना का संपत्ति बेचा इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि अगर किसी रेल मंत्री ने रेलवे को बेचने का काम शुरू किया है तो वह लालू प्रसाद यादव हैं।