पटना ग्रामीण: पटना में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा- राजनीति के सबसे भ्रष्ट व्यक्ति में होती है लालू प्रसाद यादव की गिनती
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने अपना बयान देते हुए कहा था कि एनडीए ने रेलवे बेच दिया, फिर भी घाटे में रेलवे जा रही है।अब क्या एनडीए पटरी भी बेचेगी। इसे लेकर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने रविवार दोपहर 2:00 बजे कहा की लालू प्रसाद यादव की गिनती राजनीति के सबसे भ्रष्टतम व्यक्ति में होती है।