महरौनी: कस्बा बानपुर स्थित पानी टंकी के पास मृत अवस्था में मिले अधेड़ की मौत के संबंध में सीओ महरौनी ने दी जानकारी
मंगलवार रात्रि करीबन 9:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार पुलिस क्षेत्राधिकारी महरौनी ने कस्बा बानपुर स्थित पानी की टंकी के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मृत अवस्था में मिले अधेड़ की मौत के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि उक्त अधेड़ मानसिक रूप से विक्षिप्त था। वहीं उक्त मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। साथ ही शिनाख्त का प्रयास जारी है।