जमुई: जमुई-लखीसराय मुख्य मार्ग के लखनपुर के पास बाइक दुर्घटना में महिला घायल पटना रेफर
Jamui, Jamui | Aug 19, 2024 जमुई-लखीसराय मुख्य मार्ग के लखनपुर के पास सोमवार की देर शाम बाइक दुर्घटना में एक महिला घायल हो गई। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया था। जहां उसकी हालत गंभीर होते देख इलाज कर रहे चिकित्सक ने उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। घायल महिला की पहचान लखनपुर निवासी अशोक रावत की पत्नी रीना देवी के रूप में की गई है।