सेवा की कहानी: तकनीकी शिक्षा और कौशल प्रशिक्षण के लिए विद्यार्थियों को मिलेगी बेहतर अधोसंरचना
जिले के युवाओं को तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षा के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) भवन का निर्माण पूर्ण हो गया है। भवन निर्माण के लिए 3 करोड़ 44 लाख 59 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति 31 जुलाई 2021 को प्रदान की गई थी। खैरागढ़ स्थित नवीन आईटीआई भवन के निर्माण से क्षेत्र के विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा एवं व्यावसायिक प्रशिक्षण के लिए व्यवस्थित अधोसंरचना उपलब्ध होगी। संस्थान के माध्यम से विद्यार्थियों को विभिन्न ट्रेड में प्रशिक्षण प्राप्त करने का अवसर मिलेगा, जिससे वे अपने तकनीकी कौशल को विकसित कर रोजगार एवं स्वरोजगार के लिए आवश्यक दक्षता हासिल कर सकेंगे।
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan #SevaSankalp #JanSeva #JanBhagidari ViksitChhattisgarh SevaSeVikas
CGkeAshirwadkaDiya
sevasankalpabhiyan
modiat25
vishnubhaiya