ग्रामीण विकास का बड़ा रिफॉर्म: 'विकसित भारत - जी राम जी'
ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार 'विकसित भारत - जी राम जी' के माध्यम से गाँव के हर परिवार को रोज़गार और सामाजिक सुरक्षा प्रदान कर रहा है। इस ऐतिहासिक सुधार के तहत अब 100 की जगह 125 दिनों की रोज़गार गारंटी, बेरोज़गारी भत्ते का बेहतर प्रावधान और समय पर मज़दूरी भुगतान के साथ देरी होने पर मुआवजे की व्यवस्था दी जा रही है। इसके अलावा, 'विकसित ग्राम पंचायत योजना (VGPP)' के ज़रिए ग्राम सभा के नेतृत्व में योजनाएं बनाकर, सभी सरकारी योजनाओं का सटीक तालमेल बैठाया जा रहा है और आधुनिक तकनीक का उपयोग करके हर ग्रामीण को सशक्त बनाया जा रहा है।
#SpecialGramSabha #ग्रामीणविकास #ग्रामपंचायत #ग्रामसभा #विकसितभारत