खनियाधाना: खनियांधाना की कृषि उपज मंडी में मूंगफली की डाक बोली शुरू, किसानों से मंडी में ही उपज बेचने की अपील
शिवपुरी जिले के खनियांधाना क्षेत्र के किसानों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। कृषि उपज मंडी खनियांधाना में मूंगफली की सरकारी और अधिकृत डाक बोली प्रक्रिया आधिकारिक रूप से प्रारंभ हो गई है। अब किसान अपनी मेहनत की फसल को सीधे मंडी परिसर में लाकर उचित और प्रतिस्पर्धी दामों पर बेच सकेंगे।मंडी प्रशासन ने किसानों के हितों की रक्षा और व्यापार में पारदर्शिता लाने के