पचपहाड़: भवानीमंडी में विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल की 60वीं वर्षगांठ पर निकाली शोभायात्रा, धर्मसभा का हुआ आयोजन
भवानीमंडी में विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल की ओर से संगठन के 60 वर्ष पूर्ण होने पर हिंदू सम्मेलन के अंतर्गत शोभायात्रा व धर्म सभा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा व वाहन रैली कालवा स्थान से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई आदर्श विद्या मंदिर रामनगर पहुंची, जहां धर्म सभा का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता प्रांतीय सह मंत्री युधिष्ठिर सिंह रहे।