पचपहाड़: भवानीमंडी में भारत विकास परिषद द्वारा नेत्रदान महादान निबंध प्रतियोगिता की गई आयोजित
भवानीमंडी में नेत्रदान पखवाड़े के तहत भारत विकास परिषद द्वारा नेत्रदान महादान निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 39वें राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़े के तहत नेत्रदान जागरुकता के उद्देश्य से निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें 210 विद्यार्थियों ने भाग लिया जिसमें दक्ष राठौर प्रथम, आयुषी गुप्ता, शिवांश चौरसिया द्वितीय व हिमांशी भदोरिया तृतीय स्थान पर रही