पचपहाड़: भवानीमंडी में सहकारी समिति कर्मचारियों ने रुके हुए वेतन के भुगतान सहित अन्य मांगों को लेकर बैंक प्रबंधक को सौंपा ज्ञापन
भवानीमंडी मे ग्राम सेवा सहकारी समिति के कर्मचारियों का रुका हुआ वेतन देने सहित 13 सूत्रीय मांगों को लेकर राजस्थान सहकारी कर्मचारी संघ ने झालावाड़ केंद्रीय सहकारी समिति प्रबंधक को प्रबंध निदेशक के नाम ज्ञापन सौंपा। बताया कि समिति कर्मचारी को वेतन कोष ऋण अग्रिम व्यवस्था के तहत बैंक द्वारा दिया जाकर वेतन भुगतान किया जाए। समितियों का कमीशन देने सहित मांगे की गई।