मुगलसराय: डीडीयू जंक्शन पर सुरक्षा के लिए आरपीएफ ने ड्रोन से निगरानी शुरू की
डीडीयू जंक्शन पर यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए आरपीएफ ने ड्रोन कैमरों से निगरानी शुरू कर दी है। भीड़भाड़ और संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष नजर रखी जा रही है, बुधवार दोपहर 02 बजे आरपीएफ प्रभारी प्रदीप रावत ने बताया कि स्टेशन के व्यस्त और भीड़भाड़ वाले हिस्सों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। ड्रोन से स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था और भी मजबूत हो गयी है।