संतरकबीरनगर के एसआर इंटरनेशनल एकेडमी में स्वतंत्रता दिवस जश्न के दौरान पूर्व विधायक जय चौबे ने ध्वजारोहण किया। अमर शहीदों को नमन करते हुए युवाओं को राष्ट्र निर्माण में योगदान का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में मैनेजिंग डायरेक्टर राकेश चतुर्वेदी और डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी भी मौजूद थे।