हुज़ूर: पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में भोपाल के चारबत्ती चौराहे पर कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने किया प्रदर्शन
Huzur, Bhopal | Apr 23, 2025 भोपाल के चार बत्ती चौराहे पर कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद के नेतृत्व में जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में बुधवार दोपहर करीब 2:00 बजे प्रदर्शन किया गया| इस दौरान पाकिस्तान और आतंकवाद का पुतला जलाया गया| कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे कायरतापूर्ण करार दिया|