हुज़ूर: भोपाल में एक्सीडेंट में घायल महिला की मौत, पति के साथ बाइक पर ड्यूटी जा रही थी
Huzur, Bhopal | Apr 23, 2025 भोपाल के कोलार इलाके में रहने वाली महिला की इलाजके दौरान बुधवार सुबह करीब 9:00 बजे हमीदिया अस्पताल में मौत हो गई।सोमवार को पति के साथ बाइक पर सवार होकर ड्यूटी जा रही थी। तभी उनकी बाइक एक ट्रैक्टर से टकरा गई थी। इस हादसे में घायल महिला के पति की 2 दिन पहले इलाज.के दौरान जान चली गई थी। मामले में पुलिस ने मर्ग कायमकर जांच शुरू कर दी है।