हुज़ूर: भोपाल के छत्रसाल नगर में वॉक पर निकले बुजुर्ग का मोबाइल झपटा गया
Huzur, Bhopal | Apr 23, 2025 भोपाल के छत्रसाल नगर में वॉक पर निकले बुजुर्ग के हाथ से मोबाइल झपटने का मामला सामने आया है। पुलिस ने की एफआईआर दर्ज। फिलहाल आरोपियों का सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा है। घटना स्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पिपलानी थाना पुलिस ने बताया कि 71 साल के सुदर्शन शर्मा भवानी धाम कॉलोनी में रहते हैं।