हुज़ूर: भोपाल के अशोका गार्डन में लोको पायलट ने पड़ोसी के पालतू कुत्ते को कुचल दिया
Huzur, Bhopal | Apr 23, 2025 भोपाल के अशोका गार्डन इलाके की एक कॉलोनी में रहने वाले लोको पायलट ने पड़ोसी के पालतू कुत्ते को कुचल दिया| इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बुधवार दोपहर करीब 3:00 बजे सामने आया है| वीडियो में देखा जा सकता है कि कुत्ते की मौके पर ही तड़प तड़प कर मौत हो गई| मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है, आरोपी की फिलहाल गिरफ्तारी नहीं की जा सकी हैं|