बासोदा: बासौदा की रामनगर कॉलोनी में शराब के नशे में पति ने पत्नी के साथ की मारपीट, शिकायत के आधार पर मामला दर्ज
बासौदा के रामनगर कॉलोनी में शराब के नशे में पति द्वारा पत्नी के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है महिला की शिकायत पर बासौदा शहर थाना पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मारपीट के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की कार्यवाही शुरू कर दी है बताया जा रहा है कि आरोपी पति ने शराब के नशे में पत्नी के साथ गाली-गलौज कर मारपीट की है