मानपुर: थाना इन्दवार के पास के गांव से लापता 15 वर्षीय दो नाबालिग बालिकाएँ ऑपरेशन मुस्कान के तहत सतना से मिलीं
Manpur, Umaria | Apr 3, 2026 पुलिस थाना इंदवार अंतर्गत समीपी गांव से बीते दिनों लापता हुई 15 वर्षीय दो नाबालिक बालिकाओ को पुलिस ने"ऑपरेशन मुस्कान"के तहत रेलवे स्टेशन सतना से सकुशल दस्तयाब किया है। एसडीओपी पीएस परस्ते ने बताया कि गुम बालक-बालिकाओं₹ की दस्तयाबी हेतु पुलिस अधीक्षक उमरिया विजय कुमार भागवानी के निर्देशन मे चलाये जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत यह दस्तयाब कार्रवाई की गई है।