शिवगंज: शिवगंज में बाजार में 42 घंटे से जलभरावः नए नाला निर्माण से समस्या; व्यापारियों ने पालिका घेराव की दी चेतावनी
#जनसमस्या
सिरोही जिले के शिवगंज कस्बे में गंदे पानी की निकासी के लिए निर्माणाधीन नाला पहली ही बारिश में सवालों के घेरे में आ गया है। दो दिन पहले रात को हुई बारिश थमने के करीब 42 घंटे बाद भी मुख्य बाजार क्षेत्र में कई दुकानों के बाहर गंदा पानी और कीचड़ जमा है, जिससे व्यापारियों, रिक्शा चालकों और आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारियों का आरोप है कि