उन्नाव: उन्नाव के शुक्लागंज में दशहरा मेले को लेकर यातायात पुलिस अलर्ट, सीओ प्रदीप कुमार ने मेला क्षेत्र का किया निरीक्षण
Unnao, Unnao | Oct 20, 2026 उन्नाव में दशहरा पर्व के मद्देनजर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए उन्नाव पुलिस अलर्ट मोड पर है। सीओ यातायात प्रदीप कुमार ने थाना गंगाघाट क्षेत्र के शुक्लागंज स्थित दशहरा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन का जायजा लिया।