गिरियक: विशाल तिरंगा यात्रा की सफलता के लिये गिरियक में भाजपा कार्यकर्ताओं की हुई बैठक
Giriak, Nalanda | Aug 12, 2024 बिहारशरीफ में 14 अगस्त को आयोजित होने वाले विशाल तिरंगा यात्रा की सफलता के लिये गिरियक में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता गिरियक भाजपा मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह ने की. बैठक में मुख्य अतिथि व जिला मंत्री चंचल जी, पूर्व मंडल अध्यक्ष अविनाश कुमार उर्फ गुड्डू जी ने कार्यकर्ताओं से तिरंगा यात्रा के लिये अबतक की गयी तैयारी का फीडबैक लिया.